मुंबई में 20,000 का आंकड़ा पार करते ही लग जाएगा लाकडाउन: मेयर किशोरी पेडनेकर

By: Pinki Tue, 04 Jan 2022 3:20:07

मुंबई में 20,000 का आंकड़ा पार करते ही लग जाएगा लाकडाउन:  मेयर किशोरी पेडनेकर

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अगर हर रोज 20,000 से ज्यादा कोरोना के मामले आएंगे तो लॉकडाउन लगाया जा सकता है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को कहा कि यदि दैनिक कोविड-19 के मामले 20,000 का आंकड़ा पार करते हैं, तो शहर में लाकडाउन लागू कर दिया जाएगा। मेयर पेडनेकर ने कहा कि शहर के सभी स्कूल कोविड के मामलों में उछाल को देखते हुए बंद कर दिए गए हैं और छात्र आनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं। BMC की मेयर किशोर पेडनेकर ने कहा कि मुंबई में फिलहाल कोविड की तीसरी लहर नहीं आई है, लेकिन बीएमसी और राज्य सरकार इसे रोकने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी जो टेस्ट हो रहे हैं उसमें डेल्टा का नया वायरस और ओमिक्रॉन के वेरिएंट जीनोम सिक्वेंसिंग में सामने आ रहे हैं।

पेडनेकर ने कहा कि लॉकडाउन किसी को भी नहीं चाहिए, लेकिन यह सिर्फ सीएम, बीएमसी कमिश्नर की जिम्मेदारी नहीं है। लोगों को जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।उन्होंने कहा कि विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए भी एयरपोर्ट पर कोविड जांच का एसओपी बनाया गया है। मामले बढ़े हैं यह चिंता की बात है।

मुंबई मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खुद शिवसेना के कार्यक्रम रद कर दिए हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि हमारे नागरिकों की जान को कोई खतरा न हो।

मुंबई मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोगों से सभी कोविड गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया।

ज्ञात हो कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सोमवार को एक नई कोविड गाइडलाइन जारी करते हुए कहा था कि मुंबई की किसी इमार‍त में अगर 20% से अधिक कोविड रोगी पाये जाते हैं तो उसे सील कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन पर पेडनेकर ने कहा कि मुंबई में अच्छा काम चल रहा है। हर राज्य के साथ तुलना नहीं कर सकते हैं। शहर की स्थिति अभी बेहतर है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र्र ने पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 12,160 ताजा मामले सामने आये हैं और 11 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में सक्रिय मामले 52,422 हैं जबकि मृत्यु दर 2.1% है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com